फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सेना के जवान पर रॉड से हमला, 30 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

Sat, 08 Jan 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव डबरपुर के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जवान अपने मामा को रुपये देने के लिए जा रहा था। घायल अवस्था में जवान किसी तरह अपने घर पहुंचा। 
विज्ञापन
गांव डबरपुर के पास हमले में घायल सेना का जवान।   - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव डबरपुर के पास कार सवार सेना के जवान पर हमला कर बदमाश 30 हजार रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जवान अपने मामा को रुपये देने के लिए जा रहा था। घायल अवस्था में जवान किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घायल जवान ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है।  

विज्ञापन


गांव पुरखास राठी निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह सेना में कार्यरत है। वह छुट्टी लेकर 24 दिसंबर को घर आया था। शुक्रवार को वह गांव सिटावली में मामा को रुपये देने के लिए घर से अपनी सेंट्रो कार में निकला था। जब वह डबरपुर मोड़ के निकट शराब ठेके के पास पहुंचा तो वहां मौजूद एक युवक ने उसकी कार के अगले शीशे को रॉड मारकर तोड़ दिया।

इस पर उसने कार रोक दी। कार के रोकते ही युवक ने रॉड से उसके माथे पर हमला किया, जबकि दूसरे युवक ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे कार से बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान हमलावरों ने उसकी जेब से 30 हजार की नकदी व गले से सोने की चेन लूट ली। साथ ही पर्स भी निकाल लिया।
विज्ञापन


पर्स में लीकर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वह उसे वहीं पड़ा छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वह घायल अवस्था में कार लेकर घर लौटा। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया। मोहित ने बताया कि हमले के दौरान हमलावर एक आरोपी को बंटू के नाम से पुकार रहे थे। गन्नौर थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर बंटू व उसके साथियों के खिलाफ लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

लूटपाट के मामले में पुलिस टीम आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है, जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें