फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: एक साल पहले लापता हुआ था चाय विक्रेता, सीआईए की टीम ने चार को किया गिरफ्तार, बड़े राज से उठाया पर्दा

Wed, 17 May 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवक ने चाय की दुकान गांव हरसाना कलां के पास एनएच-334बी के निकट खोल रखी थी। युवक की मां ने बेटे के नहीं मिलने पर बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। सीआईए की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े राज से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव हरसाना कलां के पास नेशनल हाईवे-334बी के निकट चाय की दुकान से एक साल पहले लापता हुए युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया गया था। सीआईए की टीम ने अंधे कत्ल से पर्दा उठाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हरसाना कलां निवासी सतीश व नवीन, भौवापुर निवासी नवीन कुमार और कंवाली निवासी प्रमोद हैं। चारों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव गंगानगर निवासी सीमा ने 15 अप्रैल, 2022 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा हिमांशु (26) गांव हरसाना कलां के पास 334 बी के निकट चाय की दुकान चलाता था।

उसकी दुकान के पास ही शराब का ठेका था। वह 4 अप्रैल, 2022 को दुकान पर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया, जिस पर उसने 15 अप्रैल को अज्ञात लोगों पर उसके बेटे को बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


उसका पता नहीं लगने पर मामले की जांच सीआईए को सौंप दी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंदीप सिंह की टीम ने अब घटना से पर्दा उठाते हुए चार आरोपियों सतीश, नवीन, नवीन कुमार व प्रमोद को गिरफ्तार किया है।

शराब पीने से रोकने पर हुआ था झगड़ा
जांच अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि हिमांशु का चार युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। चारों युवकों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल की रात में शराब पी थी। इस दौरान हिमांशु के साथ उनका झगड़ा हो गया, जिस पर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से हिमांशु की मौत हो गई। वे शव को बाइक पर लेकर नहर पर पहुंचे और उसमें फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें