फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, आठ माह की थी गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवती ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन बच्चे की मौत हो गई थी। 95 फीसदी जलने के चलते युवती की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुंडली क्षेत्र के प्याऊ मनियारी में प्रेमिका पर पेट्रोल डाल जलाकर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल ने चरित्र पर संदेह के चलते वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। कुंडली के प्याऊ मनियारी में युवक संग सहमति संबंध में रहने वाली 20 वर्षीय युवती व उसके प्रेमी राहुल को 28 अगस्त की देर

विज्ञापन


रात जली हालत में नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से युवती को दिल्ली रेफर कर दिया था। पुलिस सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में पहुंची थी तो युवती 95 फीसदी जली हालत में मिली थी। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव की रहने वाली है।

वह दो साल से प्याऊ मनियारी निवासी राहुल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी और आठ माह की गर्भवती है। उसने आरोप लगाया था कि राहुल और उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रात को करीब एक बजे राहुल ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


बाद में युवती ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन बच्चे की मौत हो गई थी। साथ ही कुछ दिन बाद युवती की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में अब एसआई रणबीर सिंह की टीम ने हत्या के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती के चरित्र पर संदेह के चलते वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें