फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार में दिया था लूट की वारदात को अंजाम, बाद में नहर में डाल दी थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की कार से की थी लूट, बाद में नहर में डाल दी
विज्ञापन

- दो को पहले काबू कर स्कूटी बरामद कर चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रोहट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दुकानदार से पिस्तौल दिखाकर स्कूटी, 17 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनने की वारदात में प्रयुक्त कार चोरी की थी। इसका खुलासा एसआईटी ने लूट के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार को मल्हा माजरा के पास नहर में डाल गए थे। पुलिस मामले में दो आरोपियों को काबू कर लूटी गई स्कूटी को बरामद कर चुकी है। अब इनसे मोबाइल व नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
गौर हो कि 2 जून को मूलरूप से गांव जसराना फिलहाल आदर्श नगर निवासी पवन ने बताया था कि उसकी खरखौदा में पक्का बाग वाली गली में स्टार टेलीफोन के नाम से दुकान है। 1 जून की रात वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी पर सोनीपत के लिए चला था। कंवाली मोड से आगे रोहट के पास कार सवार चार युवकों ने पिस्तौल तान मारपीट कर 17 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया था। बाद में एक युवक ने उसकी स्कूटी भी छीन ली थी। मामले में एसआईटी में नियुक्त एएसआई राजबीर की टीम ने रोहट नहर पुल के पास से हिमांशु व सागर को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद की था। मामले में उनकी टीम ने अब आरोपी गांव भौवापुर निवासी साहिल व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट में जिस कार का प्रयोग किया था उसे 1 जून को ही जटवाड़ा क्षेत्र से चोरी किया था। इस संबंध में ओल्ड चौकी में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के भय से आरोपियों ने लूट में प्रयुक्त हुई चोरी गई कार को मल्हा माजरा के पास नहर में डाल दिया था। जिसे पुलिस ने नहर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

---
स्कूटी, नकदी व मोबाइल लूट में दो अन्य आरोपी काबू किए है। उन्होंने लूट की वारदात में प्रयुक्त कार को नहर में डाल दिया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी व मोबाइल का पता लगाया जा रहा है।
एएसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, एसआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें