फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा से गांजा पती लाने के मामले में एक अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा से गांजा पत्ती लाने के मामले में एक अन्य काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सामने ट्रक के अंदर बिनौले के नीचे गांजा पत्ती छिपाकर ले जाने के मामले में ट्रक मालिक बड़ौली निवासी सतीश है। पुलिस इस मामले में गांव बड़ौली निवासी अमित उर्फ काला व कुलदीप तथा बिहार के जिला गोपालगंज के गांव डेरवा निवासी विश्राम सिंह को पहले काबू किया जा चुका है। आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने 21 अप्रैल की रात को औद्योगिक क्षेत्र के सामने से पंजाब नंबर के ट्रक को पकड़ा था। ट्रक में बिनौले की बोरियां भरी हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक सवार अमित, कुलदीप व विश्राम को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो बिनौले की बोरियों के नीचे बोरे में भरकर रखी गई गांजा पत्ती बरामद की थी। पुलिस ने 27 बोरों में भरी गई 630 किलो गांजा पत्ती बरामद की थी। से ओडशा से लेकर आया गया था। पुलिस ने अब सतीश को गिरफ्तार कर उसे आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें