फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा अधिकारी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। बीपीएस महिला मेडिकल कालेज, खानपुर कलां के सहायक सुरक्षा अधिकारी फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में फंस गए है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग चंडीगढ़ के पत्र का हवाला देते हुए पुलिस को पत्र लिखा है कि सहायक सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आरोप है कि सुरक्षा अधिकारी ने नौकरी के लिए जो शैक्षणिक दस्तावेज जमा कराए गए थे वह फर्जी हैं। आरोपी ने स्नातक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से की हुई है। डिग्री की पुष्टि के लिए विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालय से पत्र व्यवहार किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री को फर्जी बताया। इसी आधार पर विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी श्रीकृष्ण का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के निदेशक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें