अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
संदीप बड़वानी की हत्या करने के मामले में शामिल बदमाश रामकरण निवासी बैंयापुर व अजीत उर्फ फौजी को एसआईटी गोहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनको अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
14 फरवरी को विनीता पत्नी संदीप निवासी बड़वासनी ने थाना सदर में शिकायत दी थी कि उसके पति संदीप का रामकरण, नरेश, जसबीर, विजय, विक्की, संजीत, रमेश, शीला व राजेश ने अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद मामले की छानबीन डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में एसआईटी शाखा गोहाना को सौंपी गई थी। इस दौरान टीम ने खरखौदा बाईपास से गांव खांडा निवासी अनिल उर्फ लीला व अशोक उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था, उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप निवासी बड़वासनी का अपहरण कर हत्या करने की बात को स्वीकारा। दोनों आरोपियों को रिमांड के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने बदमाश रामकरण निवासी गांव बैंयापुर व अजित उर्फ फौजी निवासी गांव फरमाणा को हरसाना मोड़ से गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
संदीप बड़वासनी हत्याकांड : दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर
मामले में छह आरोपियों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार