फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना: पिस्तौल के पिछले हिस्से से वार कर शराब ठेके के कारिंदे से 50 हजार लूटे, नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

Sat, 30 Jul 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना-रूखी रोड के पास नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
किशनगढ़ में व्यापारियों से लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना-रूखी रोड स्थित शराब ठेके पर शुक्रवार की रात नकाबपोश दो बदमाशों ने पिस्तौल के पिछले हिस्से से कारिंदे के सिर और मुंह पर वार कर 50 हजार रुपये लूट ले गए। कारिंदे को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरोदा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के गांव पूरन पुरवा निवासी अजीत ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि गांव मदीना निवासी आशीष ने छिछड़ाना में रूखी रोड पर शराब ठेका ले रखा है। वह आशीष के शराब ठेके पर सेल्समैन है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे ठेके से लघुशंका के लिए ठेके से बाहर आया था।

इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक छिछड़ाना की ओर से वहां पहुंचे। दोनों ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। एक युवक के पास पिस्तौल थी। वह उन्हें देखकर ठेके के अंदर जाने लगा तो युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उससे पैसों के बारे में पूछा। जब उसने मना किया तो एक युवक ने पिस्तौल के पिछले हिस्से से उसके सिर व मुंह पर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दोनों ठेके के अंदर घुस गए और वहां से करीब 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए। इसके बाद वह किसी तरह नागरिक अस्पताल पहुंचा। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

शराब ठेकों को लगातार बनाया जा रहा निशाना

  • 10 जुलाई को गांव पूठी में शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकई दो बदमाश आठ हजार रुपये लूटकर भाग गए।
  • 30 जून की रात को गांव गुमाणा, आंवली व कटवाल में स्थित शराब ठेकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करने के साथ ही दो ठेकों में आग भी लगा दी गई थी। बदमाशों ने 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की थी।
  • 14 जून की रात को गांव किलोहडद में शराब ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूटे थे।
  • 8 जून को लल्हेड़ी-लड़सौली रोड स्थित शराब ठेकेदार के कारिंदे से 60 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
  • 6 जून की रात को मदीना में शराब ठेके के पर लूटपाट की।
  • 26 मई को गोहाना में गामड़ी-खानपुर रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कारिंदे से 1.10 लाख रुपये लूटे।
  • 28 अप्रैल को गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर एक लाख रुपये लूटे।


शराब ठेकेदार के कारिंदे ने लूटपाट की शिकायत दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।  -थाना प्रभारी, बरोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें