फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: व्यक्ति ने फंदा लगा जान दी, मोबाइल में ऑडियो-वीडियो मिले, दोस्त और उसकी महिला मित्र पर लगाए ये आरोप

Fri, 16 Jul 2021 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिजनों ने बताया कि बुधवार को मंजीत उनके घर आया था। वह अनिल को अपने साथ लेकर गया था। शाम को अनिल घर आ गया था। वह परेशान दिख रहा था। इसके बाद वह रात को अपने कमरे में चला गया। उसने रात को करीब 11 बजे अपनी पत्नी को मां के पास सोने के लिए भेज दिया था। जब उसकी पत्नी सुबह कमरे में गई तो अनिल फंदे पर लटका मिला था। 
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले वीडियो में जानकारी देता अनिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव नसीरपुर बांगर में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद शाम को मृतक के भाई ने जब उसका मोबाइल देखा तो आत्महत्या के लिए विवश करने का पता लगा। 

विज्ञापन


व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग कर अपने दोस्त व उसकी महिला मित्र पर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
गांव नसीरपुर बांगर के रहने वाले कपिल ने राई थाना की जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय चौकी पुलिस को बताया कि वह डीटीसी में चालक है। वह गुरुवार को ड्यूटी पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके भाई अनिल (37) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। जिस पर वह घर लौटा और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत के बाद शव को फंदे से उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद शाम को घर आए तो उसने अपने भाई का मोबाइल देखा। इसमें उसे एक वीडियो व ऑडियो मिला। वह अपने दोस्त गांव बिंदरौली के मंजीत व उसकी महिला मित्र पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगा रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सुबूत, घर के अंदर सुसाइड नोट भी मिला

मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने गांव में एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस टीम ने अनिल के घर जाकर फंदा लगाने के स्थान से भी सुबूत जुटाए। पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भी उसने मंजीत व उसकी महिला मित्र पर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब सुसाइड नोट की भी जांच कराएगी। 

वीडियो व ऑडियो में बोला- मंजीत और उसकी मित्र ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया
मोबाइल में मिले वीडियो व ऑडियो में वह गलती होने की बात कह रहा है। वीडियो में वह अपनी पत्नी को संबोधित कर रहा है कि उससे बड़ी गलती हो गई और बिंदरौलिया मंजीत ने करवा दी। मुझे माफ कर देना। उसने जिसके साथ मिलकर यह करवाया है, यह तो उसे ही पता है। मैं इस कमरे से बाहर आकर किसी को शक्ल नहीं दिखा सकता। 

परिवार और खुद को संभाल लेना। मेरी जिंदगी यहीं तक थी। वहीं ऑडियो में एक व्यक्ति को संबोधित कर कह रहा है कि मंजीत बिंदरौली वाले ने उसे धोखा दे दिया। उसने अपनी मित्र के साथ मिलकर उसे इतना बड़ा धोखा दे दिया कि उन्होंने मुझे मरने को मजबूर कर दिया। मेरी मौत के लिए वे दोनों जिम्मेदार हैं।
 
गांव नसीरपुर बांगर में एक व्यक्ति के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली है। परिजनों ने उसका पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिजनों ने वीडियो व ऑडियो क्लिप देकर उसके दोस्त व दोस्त की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें