सड़क पर झगड़ा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल रोड पर गांव बख्तावरपुर मोड़ के पास बीच सड़क झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मुरथल में नियुक्त देवेंद्र के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। टीम जब मुरथल रोड पर गांव बख्तावरपुर के पास पहुंची तो एक बोलेरो गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी थी। जिसके चलते यातायात बाधित हो रहा था। टीम ने देखा कि दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। टीम ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव छपरौली निवासी फरकान व सरताज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने व शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।