फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की मौत के बाद जाम लगाने वाले लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गोठड़ा-टप्पा-डहीना में शौचालय की कुईं खोदते समय मिट्टी के नीचे दबे मजदूर के मामले में शहर के अभय सिंह चौक पर जाम लगाने वाले परिवार के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजस्थान अलवर जिले के गांव बाघोर निवासी गुलशन परिवार के साथ शहर के साधुशाह नगर में किराए के मकान पर रहता था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ गांव गोठड़ा-टप्पा-डहीना में एक घर में शौचालय की कुईं खोदने के लिए गया था। जहां अचानक मिट्टी खिसकने से वह नीचे दब गया था। अगले दिन जब सुबह तक श्रमिक का शव नहीं निकाला गया तो परिजनों ने अभय सिंह चौक पर जाम लगा दिया।बुधवार को मॉडल टाउन पुलिस ने 10-15 लोगों के खिलाफ जाम लगाने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें