फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के बदमाशों को पांच दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के बदमाशों को पांच दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खरखौदा के दुकानदार से लूटपाट करने व 50 लाख रुपये की चौथ नहीं मिलने पर उसकी हत्या करने आए पांच बदमाशों को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाएगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि सीआईए प्रभारी नरेंद्रपाल व एसआई प्रेम सिंह की टीम ने खरखौदा के दुकानदार से लूटपाट व बाद में उससे 50 लाख की चौथ मांगने के आरोप में पांच बदमाशों को काबू किया था। जिनकी पहचान गांव सैदपुर निवासी राजा, यूपी के जिला हरदोई के गांव पंजाबी खेड़ा निवासी सुरेंद्र उर्फ बाबा, गढ़ी सराय नामदार खां निवासी जितेंद्र उर्फ काला, गांव बुसाना निवासी सुदर्शन उर्फ मोहित बॉक्सर व बिचपड़ी निवासी आनंद के रूप में हुई थी। वह चौथ नहीं मिलने पर दुकानदार की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें