फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को साथी के फार्म हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र की कॉलोनी की रहने वाली युवती को उसके पड़ोसी युवक ने अपने साथी के फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। युवती के बयान पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह दुकान पर काम करती है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे बुला लिया। वह उसे बहकाकर जाहरी रोड स्थित एक फार्म हाउस में ले जाने लगा। वह उसे ई-रिक्शा में ले जा रहा था। रास्ते में जाने के बाद उसे आरोपी की नियत पर शक हुआ तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उससे मारपीट कर दी। वह उसे जबरन एक फार्म हाउस में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई उषा की टीम ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें