फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर फार्च्यूनर गाड़ी, नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर फार्च्यूनर गाड़ी, नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 आउटर पर फाजिलपुर के पास कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को काबू कर मारपीट करने के बाद उसकी फार्च्यूनर गाड़ी, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू पटेल नगर निवासी विकास ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को सेक्टर-15 मार्केट में खरीदारी के लिए आया था। रात को सामान खरीदकर वह अपनी फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। जब वह सेक्टर-15 आउटर पर फाजिलपुर मोड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक सफेद कार सवार युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता कार से दो युवक उतरकर उसके पास आए। उन्होंने आते ही उसकी गाड़ी को खिड़की को खुलवा लिया। इस पर वह गाड़ी से उतर गया। उतरते ही उनमें से एक युवक ने उसकी गाड़ी की चाबी उससे छीन ली। विरोध करने पर उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। बाद में तीसरा युवक भी बाहर आया और उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। बाद में दो युवक उसकी गाड़ी में सवार हुए और उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। तीसरा युवक अपनी कार ले गया। विकास ने बताया कि उसकी गाड़ी में उसका मोबाइल फोन, सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड व कागजात थे। विकास ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने लूट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा।
एसआई सतबीर, सदर थाना सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें