फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हादसा: घर पर लगी आग, अंदर फंस गए चार बच्चे, 14 साल के किशोर की मौत, बहन की हालत गंभीर

Mon, 28 Jul 2025 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में 14 साल के किशोर की मौत हो गई। घर पर आग लगने से बच्चे की मौत हुई है। घर पर जब आग लगी उस समय कमरे में चार बच्चे मौजूद थे, जो अंदर ही फंस गए। 
विज्ञापन
आग लगने के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली की प्याउ मनियारी स्थित हर्षवर्धन कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक घर पर आग लग गई। इस दौरान घर पर मौजूद चार बच्चे अंदर फंस गए। आग लगने की वजह से 14 साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि 13 साल की मौसेरी बहन बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी सितेंद्र अपने परिवार के साथ कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। सितेंद्र की दो बेटियां व एक बेटा सूरज था। सितेंद्र और उसकी पत्नी सीता देवी कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर उनका 14 साल का बेटा सूरज अपनी दो बहनों साथ था। 

रिश्तेदार उमेश ने बताया कि उसकी बेटी पूजा भी अपने मौसा सितेंद्र के कमरे पर गई हुई थी। वह अपने मौसरे भाई-बहनों के पास खेल रही थी। अचानक देर शाम कमरे में आग लग गई। चारों बच्चे कमरे में फंस गए। आग की चपेट में आने से 14 साल के सूरज की मौत हो गई। उमेश की बेटी पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे नरेला के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडली थाना के एसएचओ सेठी मलिक ने कहा कि पुलिस आग लगने की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें