फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात संपत ने भी मारी थी फौजी सतबीर को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात संपत ने भी मारी थी फौजी सतबीर को गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव बरोणा में मंदिर के बाहर सेवानिवृत्त फौजी सतबीर को गोली मारने में कुख्यात संपत नेहरा भी शामिल था। एसआईटी ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान संपत ने खुद बताया कि साथियों के साथ वह सतबीर को मारने आया था। उसने भी सतबीर को गोली मारी थी। साथ ही उसने सोनीपत शहर थाना क्षेत्र में केला व्यापारी से लूटपाट करने की बात भी कबूल की है। उस मामले में भी उससे पूछताछ की जाएगी।
विदित रहे कि 13 नवंबर, 2017 की सुबह पूर्व फौजी सतबीर सिंह (47) की बरोणा के बाबा लक्ष्मण दास समाधि स्थल व शिव मंदिर के गेट पर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सतबीर के भतीजे अमित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हत्या की वारदात से एसआईटी, खरखौदा ने पर्दा उठाते हुए मामले के तार आठ वर्ष पहले मारे गए बरोणा निवासी चार वर्षीय बच्चे रौनक के मामले से जोड़े थे। जिसकी रंजिश के चलते ही रौनक के ममेरे भाई व कुख्यात बदमाश गांव जठेड़ी निवासी संदीप उर्फ काला द्वारा सतबीर की हत्या करवाने की बात कही थी। संदीप जेल में बंद था। जिसके चलते उसने अपने गिरोह में शामिल रहे बदमाशों से वारदात को अंजाम दिलवाया था।
विज्ञापन

आरोपित संदीप व उसके एक अन्य साथी कारोर निवासी अनिल को पुलिस ने जब प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी तो मामले का खुलासा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए इससे पहले पुलिस कई अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब पुलिस रोहतक जेल से आरोपी संपत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी संपत नेहरा ने पुलिस को बताया कि उसने खुद भी सतबीर को गोली मारी थी। साथियों के साथ आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

---
केला व्यापारी से लूट की वारदात भी सुलझी
संपत नेहरा ने एसआईटी खरखौदा के सामने 29 सितंबर, 2017 को कामी रोड पर केला व्यापारी से भी साथियों के साथ मिलकर सवा तीन लाख रुपये छीने थे। आरोपियों ने केला व्यापारी के घर के बाहर जाकर उससे नकदी छीन थी।
---
संपत नेहरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने सतबीर की गोली मारकर हत्या करने के साथ ही लूट की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
- अजय मलिक, प्रभारी एसआईटी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें