फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चोरी: संदिग्ध युवकों के परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक की बागला डिग्री कॉलेज शाखा में चोरी के मामले में पुलिस ने जिन तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था, शनिवार को उनके परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया।

पुलिस ने खंदारी गढ़ी के ही तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इनमें से दो सगे भाई भी थे। दोनों भाईयों की मां का कहना था कि चोरी के समय दोनों भाई दिल्ली में थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को एक भाजपा नेता के जरिए थाने बुलवाया था और फिर पूछताछ के दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। शनिवार सुबह तीसरे युवक को भी थाने बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के मारपीट और उत्पीड़न के आरोप गलत हैं। एसएसआई विपिन यादव का कहना है कि युवकों से केवल पूछताछ की गई है। परिजन उन्हें बचाने के लिए पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर दबाव बना रहे हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है। आशंका है कि युवक चोरी में शामिल रहे हों। समाधान दिवस में मौजूद सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने आरोपी युवकों से पूछताछ की और फिर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें