फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: प्रदेश के 11 जिलों में बनाए जाएंगे 50 बेड के कोविड अस्पताल, सरकार ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी

Mon, 08 Nov 2021 09:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जिले सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, कैथल और यमुनानगर में कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। ये 50 बेड के अस्पताल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में 2 हजार वर्ग मीटर जगह पर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश के 11 जिलों में 50 बेड के कोविड अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल के लिए भवन का निर्माण होने के बाद इनमें कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से संबंधित जिलों के सिविल सर्जन से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद मुख्यालय की ओर से समीक्षा रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। सरकार से मिलने वाले बजट से 2 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार से इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज-2 के तहत स्वास्थ्य विभाग को मिलने वाले बजट से कोविड अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ही 50 बेड के लिए अलग से भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के 11 जिलों में अस्पतालों का निर्माण किया जाना है।

सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, कैथल, यमुनानगर स्थित जिला नागरिक अस्पताल के परिसर में कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से संबंधित जिला के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर 50 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: खुले में नमाज पढ़ने के मामले में बोले मंत्री विज- धार्मिक स्थानों के अंदर ही हों धार्मिक आयोजन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जारी किया जाएगा बजट
प्रदेश के 11 जिलों में स्थित जिला नागरिक अस्पताल के परिसर में कोविड अस्पताल बनाए जाने हैं। इसके लिए 2 हजार वर्ग मीटर जगह उपलब्ध होने की रिपोर्ट मांगी है। अगर किसी जिला अस्पताल में जगह नहीं होगी तो भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से 50 बेड के अस्पताल के निर्माण को लेकर फैसला लिया जाएगा। अस्पतालों के भवन के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज-2 के तहत स्वास्थ्य विभाग को बजट आवंटित किया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से 50 बेड के कोविड अस्पतालों के निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेश के 11 जिलों में 2 हजार वर्ग मीटर जगह पर कोविड अस्पतालों का निर्माण किया जाना है। केंद्र सरकार से इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज-2 के तहत स्वास्थ्य विभाग को मिलने वाले बजट से यह निर्माण होगा।  - डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें