फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन बाद बढ़े कोरोना के केस, 31 संक्रमित मिले, 24 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 144 थी। वीरवार को 31 संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय केस बढ़कर 151 हो गए हैं। साथ ही 24 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 31 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक कोरोना से 276 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

30 जनवरी को बढ़े थे सक्रिय मरीज
18 दिनों से रोजाना रिकवर करने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों की संख्या से अधिक हो रही थी, इसी वजह से लगातार सक्रिय मरीजों की संख्या कम होती जा रही थी। 30 जनवरी को आखिरी बार कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 30 जनवरी को 29 जनवरी के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या में 24 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 29 जनवरी को 1549 सक्रिय मरीज थे, जो 30 जनवरी को 1573 हो गए थे।
वीरवार को जिले में हुए 1125 टेस्ट
जिले में वीरवार को कुल 1125 टेस्ट किए गए। इसमें 929 आरटीपीसीआर और 196 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। साथ ही इस टेस्ट की संक्रमित दर 1.53 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 721 रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त की गई। इसमें से 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी मरीजों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 3.88 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें