फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली-सिंघु बॉर्डर से आज हट जाएंगी कंक्रीट की दीवार व बैरिकेड, 15 से शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर के पार जीटी रोड पर सीमेंट-कंक्रीट से बनाई गई दीवार पर लगाई गई कंटीली तारें। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद शनिवार को कुंडली बॉर्डर को काफी हद तक खाली कर दिया गया है। यहां से बाकी बचे सामान को भी धीरे - धीरे ले जाया जा रहा है। अब कुंडली - सिंघु बार्डर पर दिल्ली की तरफ बनी कंक्रीट की दीवारों को हटाया जाएगा, जिसके लिए शनिवार दोपहर को दिल्ली पुलिस ने निरीक्षण कर दीवारों को तुड़वाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बॉर्डर पर पत्थरों के बैरिकेड के साथ तीन लेयर की मोटी दीवार बनाई गई थी। साथ ही दीवारों पर कांटेदार तार लगाने के साथ ही एक मोटी लेयर पर कील लगाई गई थी। अब आवागमन शुरू करने के लिए दीवारों को भी हटाया जाएगा। वहीं, नेशनल हाईवे (एनएच) - 44 से मलबा हटाने का काम भी शुरू हो गया है। तीन दिन में मरम्मत कर मार्ग को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन की शुरुआत में 26 नवंबर, 2020 को जब किसान कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे थे तो उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने हर इंतजाम किया था। इसे लेकर कंक्रीट की मोटी दीवार बना दी गई थी, जिससे कोई भी वाहन दिल्ली सीमा में प्रवेश न कर सके। यही नहीं, आखिरी लेयर पर कीलें भी लगवाई गई थी। इसके बाद किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर ही आंदोलन शुरू कर दिया था। अब आंदोलन स्थगित हो चुका है तो सरकार रास्ता खोलने को तैयार है।
शनिवार को किसानों की रवानगी के साथ ही एनएच - 44 पर कुंडली बॉर्डर को खोलने की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने दीवारों को तुड़वाने से पहले उनका निरीक्षण कर मसौदा तैयार किया व योजना बनाई कि दो दिन के भीतर ही दीवारों को हटाने का काम पूरा किया जाएगा। इधर, एनएच - 44 पर किसानों के जाने के बाद फैला मलबा भी हटाने का काम तुरंत शुरू करवा दिया गया है। एनएच - 44 के चौड़ीकरण का काम जारी होने के कारण मुख्य लेन पूरी तरह से टूटी है। उन पर निर्माण कार्य संबंधित कंपनी शीघ्र ही शुरू करेगी। इस बीच दोनों तरफ की सर्विस लेन को इस लायक बनाया जा सकेगा कि वाहन यहां से दिल्ली के लिए आवागमन कर सकें। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की तरफ से रविवार से दोनों ओर के सर्विस लेन के गड्ढों को मिट्टी व पत्थरों से भरने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन में भरे जाएंगे गड्ढे, सभी को मिलेगी राहत
एनएचएआई ने एनएच - 44 के दोनों तरफ सर्विस लेन के गड्ढों को भरने के लिए 3 दिन का समय तय किया है। माना जा रहा है कि मंगलवार शाम तक या बुधवार सुबह से सर्विस लेन के सहारे दिल्ली में आवागमन किया जा सकेगा। रास्ता खुलने से दोनों तरफ के ढाबा संचालकों, प्रतिष्ठान मालिकों, दुकानदारों व मॉल संचालकों को राहत मिल सकेगी। अब जल्द उनका व्यापार व काम धंधा पटरी पर लौट सकेगा।
एनजीटी के आदेश हटते ही शुरू हो सकेगा काम
बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी की तरफ से निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। जल्द निर्माण कार्य खुलने की उम्मीद है। ऐसे में सोमवार से मरम्मत भी शुरू हो सकेगी। वहीं, एनएच - 44 का रुका काम भी शुरू होने के आसार हैं।
किसानों के जाते ही रविवार से दोनों तरफ की सर्विस लेन के गड्ढों को मिट्टी व पत्थरों से भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक सर्विस लेन का इस्तेमाल आवागमन में किया जा सकेगा। दीवार तुड़वाने का काम दिल्ली पुलिस का है। दीवार टूटते ही वहां भी मरम्मत का काम शीघ्र पूरा कर लेंगे। निर्माण कंपनी की एक मशीन यहां से 44 किलोमीटर दूर व दूसरी 23 किलोमीटर दूर खड़ी है। दोनों मशीनों को रविवार को ही यहां मंगवाया जाएगा और काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आनंद दहिया, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें