फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कांपते रहे लोग

विज्ञापन
सोनीपत में सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर तापते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। पहाड़ों में बर्फ गिरने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के साथ ठंड बढ़ गई है। सुबह दस बजे के बाद ही आसमान में सूर्य दिखे लेकिन उनकी चमक फीकी ही रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि शुक्रवार से दोपहर में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी जारी है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवा मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही है। ठंडी हवा के कारण लोगों का ठंड ज्यादा सता रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप कुछ देर के लिए ही निकलने के कारण लोग कांपते नजर आए। विशेषज्ञ सर्द मौसम में खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के खाने पर खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सक गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
आलू-सरसों की फसल पर ध्यान दें किसान
तापमान कम रहने और वातावरण में लंबे समय तक नमी बने रहने को आलू और सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की नियमित देखभाल करने को कहा है। डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि फंगस दिखते ही दवा का छिड़काव करें। तेज धूप नहीं निकलने तक फसलों पर फंगस का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें