फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को सहपाठी ने लोहे का पंच मारकर तोड़े चार दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र को मुंह पर पंच मारकर उसके सहपाठी ने घायल कर दिया। इससे छात्र के चार दांत टूट गए। घायल छात्र के परिजनों ने आरोपी छात्र के साथ ही कक्षा अध्यापक और प्राचार्य समेत छह लोगों पर हमला करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह शहर के जमालपुरा का रहने वाला है और दिल्ली की कोर्ट में स्टांप वेंडर है। उसका बेटा ऋषभ शहर के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। ऋषभ 16 सितंबर को स्कूल गया था। उसका सहपाठी छात्र कई बार ऋषभ को परेशान कर चुका था। वह उसका रास्ता रोका लेता था। इसकी मौखिक शिकायत स्कूल में की गई थी। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। छात्र ने 16 सितंबर को ऋषभ को कक्षा में ही लोहे का पंच मारा, जिससे उसके चार दांत टूट गए। बेटे के घायल होने की सूचना पाकर उसकी मां स्कूल में पहुंची। तब तक उनके बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा गया था। आरोप है कि बच्चे की मां के साथ भी स्कूल में जातिगत भेदभाव किया गया। उसकी पत्नी को बताया गया के बेटे को चोट लग गई, जबकि बेटा बोल नहीं सका था। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर सहपाठी छात्र, कक्षा अध्यापक, प्राचार्य, स्कूल के मालिक व एक अन्य शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट करने, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वर्जन
छात्र पर हमला कर घायल करने व परिजनों से जातिसूचक अपशब्द कहने की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें