राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली क्षेत्र स्थित रेडियो मॉल में शनिवार रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध अहाता व हुक्का बार पकड़ा है। मौके पर कुछ लोग शराब व हुक्का पीते मिले है। साथ ही पुलिस ने मौके से शराब की बोतले, ई-सिगरेट, हुक्का भी मिला है। टीम का कहना है कि गहनता से मामले की जांच की जा रही है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को पता लगा कि कुंडली के रोडियो मॉल के रेस्टोरेंट में अवैध अहाता व हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़द जस्ता के एसआई सुनील कुमार के साथ आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर टीम को कुछ लोग शराब व हुक्का पीते मिले। कुंडली थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। टीम को मौके से शराब की करीब 80 खाली बोतल, दो हुक्के, 60-70 डिब्बी तंबाकू, मिंट फ्लेवर तंबाकू बरामद किया। कुछ सिगरेट मिली हैं तो प्रतिबंधित हो सकती है। रेस्टोरेंट संचालक से शराब व हुक्का पिलाने के लिए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। आबकारी विभाग की टीम अभी जांच कर रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सुनील कुमार ने कहा कि अभी मामले में जांच जारी है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।