फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई स्कूटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बेगा रोड पर गांव रोशनपुर के निकट एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। बड़ी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव दातौली निवासी कृष्ण शनिवार दोपहर किसी काम से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गन्नौर की तरफ जा रहे थे। वह जब बेगा रोड पर गांव रोशनपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी शीशम के पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने उपचार के लिए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें