फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्राले से टकराई कार, एक बराती की मौत, पांच घायल

Thu, 15 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव माहरा के पास कार व ट्राला की टक्कर में कार सवार एक बराती की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने शव का रोहतक पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।झज्जर के गांव लगरपुर निवासी घायल देवेंद्र ने बताया कि बुधवार को उसके मौसी के लड़के अक्षूण की शादी थी। बारात झज्जर के गांव मोहम्मदपुर माजरा से गांव माहरा के नजदीक स्थित सूर्या गार्डन में आई थी। वह अपने ताऊ के लड़के विपिन की गाड़ी लेकर आए थे। उनके साथ लगरपुर निवासी रोहित व सुमित, झज्जर के बाढसा निवासी विकास, झज्जर के मुडाखेड़ा निवासी मोहित, झज्जर के पेलपा निवासी नीतू भी थे। देर शाम करीब सात बजे वह सूर्या गार्डन से वापस गांव जा रहे थे। भैंसवान चौक के नजदीक उनकी गाड़ी के आगे एक कैंटर चल रहा था। कैंटर को ओवरटेक करते समय उसकी गाड़ी रोड पर खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन

देवेंद्र का कहना है कि ट्राला चालक ने पार्किंग लाइट नहीं जला रखी थी, जिसके कारण उन्हें ट्राला दिखाई नहीं दिया। हादसे में उसे व मोहित, सुमित, रोहित, नीतू, विकास को चोटें लगी। गाड़ी देवेंद्र चला रहा था और रोहित आगे की कंडक्टर सीट पर बैठा हुआ था। हादसे के बाद वह सभी को लेकर पीजीआई रोहतक के लिए चले। रास्ते में रोहित की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें