फोटो 04: सोनीपत के गांव फतेहपुर के पास अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन को ढहाता बुलडोजर। सूचना
खरखौदा। गांव फतेहपुर के पास वीरवार को नगर योजनाकार विभाग की तरफ से अवैध निर्माण गिरवायागया। यहां चार एकड़ जमीन पर काॅलोनी को बगैर मंजूरी के विकसित किया जा रहा था। इसे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नरेश कुमार ने टीम मौके पर भेजकर ध्वस्त करवा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन डीपीसी, आठ चहारदीवारी, दो निर्माणाधीन मकान व चार व्यावसायिक भवन गिराए गए।
जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि जिले भर में किसी भी अवैध काॅलोनी में निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को भी ध्यान देना चाहिए कि वह अनधिकृत काॅलोनियों में खरीद-फरोख्त करने से पहले संबंधित विभाग से उक्त जमीन की जानकारी जुटा लें। अगर कोई भी व्यक्ति अवैध काॅलोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।