फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: घर से खेलते समय लापता हुई थी पांच वर्षीय बच्ची, तालाब में मिला शव, विसरा जांच के लिए भेजा सैंपल

Tue, 21 Dec 2021 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मंगलवार को गांव मदीना में पांच वर्षीय बच्ची का शव तालाब में मिला। सोमवार को बच्ची खेलते समय घर से लापता हुई थी।
विज्ञापन
चेतना का फाइल फोटो दूसरी ओर नागरिक अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करते जांच अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह सोमवार दोपहर बाद घर से खेलते समय लापता हो गई थी। मंगलवार को गांव के ही तालाब में उसका शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


गांव मदीना निवासी विनोद ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सतबीर राजमिस्त्री हैं। वह हर रोज की तरह गांव में ही काम करने गए थे। सोमवार दोपहर बाद उनके पास घर से फोन आया कि उसके भाई सतबीर की बेटी चेतना (5) खेलते हुए लापता हो गई है। इसकी सूचना के बाद वह घर पहुंचे और चेतना की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा विधानसभा: स्पीकर बोले- एचएसवीपी की कार्यप्रणाली का मैं भी भुगतभोगी, मंत्री बोले- हर माह अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रातभर उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद मंगलवार को एक ग्रामीण ने बताया कि बच्ची तालाब में पड़ी है। इस पर वह तालाब के पास पहुंचे और बच्ची को निकालने के बाद गोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके साथ ही जांच के लिए विसरा भी लिया गया। 

गांव मदीना में एक बच्ची का शव तालाब में मिलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। बच्ची की मौत तालाब में डूबने से हुई है। - नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें