फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याऊ मनियारी स्थित ससुराल में पत्नी को लेने आए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों के देरी से आने के चलते मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव जयपुर निवासी हरिसिंह (39) की कुंडली के प्याऊ मनियारी में ससुराल है। हरिसिंह की पत्नी मीनू काफी समय से मायके आई हुई थी। हरिसिंह अपनी पत्नी मीनू व बच्चों को लेने के लिए रविवार शाम को कुंडली आया था। परिजनों को सूचना मिली कि हरिसिंह ने जहर खा लिया है। जब तक वह पहुंचते हरिसिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक के बहनोई राजकुमार ने इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि हरिसिंह नशे का आदी था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजेगी।
मृतक के पास चार बेटियां, पत्नी गर्भवती
परिजनों ने बताया कि हरिसिंह के पास चार बेटियां है। उसकी पत्नी मीनू वर्तमान में गर्भवती है। वह फिलहाल कई दिन से मायके आई थी। हरिसिंह उसे घर ले जाने के लिए ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ससुराल आए व्यक्ति की जहर खाने मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान व विसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें