फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: नील गाय को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वन रक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Jan 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

वन जीव रक्षक इशेंद्र कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हलालपुर में एक नील गाय को गोली मारी गई है। जिस पर वह हलालपुर में पहुंचे। जहां पर जाकर उन्हें पता चला कि नीलगाय की मौत हो चुकी है जांच करने पर पाया कि नीलगाय के गले में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा के गांव हलालपुर में अज्ञात हमलावर ने नील गाय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खरखौदा थाना पुलिस ने वन रक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वन जीव रक्षक इशेंद्र कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हलालपुर में एक नील गाय को गोली मारी गई है। जिस पर वह हलालपुर में पहुंचे। जहां पर जाकर उन्हें पता चला कि नीलगाय की मौत हो चुकी है जांच करने पर पाया कि नीलगाय के गले में गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हुई है।

इसके बाद पशु चिकित्सक को मामले की सूचना देकर नीलगाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। इशेंद्र कुमार का कहना है कि गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नील गाय को मारने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें