फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार; यात्री स्टेशन पर करते रहे इंतजार, गीता जयंती एक्सप्रेस 18 घंटे लेट

Fri, 19 Jan 2024 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कोहरे का असर लगातार ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। गीता जयंती एक्सप्रेस 18 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस व मालवा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मू मेल एक्सप्रेस 3 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, आम्रपाली 2.39 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने से रेलयात्रियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चली। गीता जयंती एक्सप्रेस 18 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस व मालवा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मू मेल एक्सप्रेस 3 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, आम्रपाली 2.39 मिनट देरी से चली।

विज्ञापन


पश्चिम एक्सप्रेस तीन घंटे तक देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर पहुंचे यात्री कोहरे के कांपते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली। सुबह के समय जो भी ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, उसी में यात्रियों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें