गोहाना। जींद रोड स्थित खंदराई मोड़ के नजदीक एक कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुटाना खेतलान निवासी नवीन ने बताया कि वह महमूदपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी में बतौर सेल्समैन का काम करता है। उसके ताऊ का लड़का कर्मवीर (38) एक निजी स्कूल की बस चलाता था। वह 29 सितंबर को अपनी बाइक पर घर जा रहा था। जब वह जींद रोड पर खंदराई मोड़ के नजदीक टाइलों के गोदाम के पास पहुंचा तो जींद की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कर्मवीर के शव का बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।