फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही थी प्रतिबंधित दवा

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से गिरफ्तार किया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवा बेच रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेटर संदीप हुड्डा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही पुलिस बल को लेकर सैदपुर पहुंचे थे। उन्हें वहां पर एक दवा स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं होने की सूचना मिली थी। टीम ने दवा स्टोर पर पहुंचकर जांच की और इस दौरान मेडिकल स्टोर से टीम ने कैप्सूल, अल्प्राजोलम की पांच सौ गोलियां, पेंटाजोसिन के पांच इंजेक्शन बरामद किए। यह दवाएं और इंजेक्शन प्रतिबंधित हैं और किसी भी दवा स्टोर पर उन्हें रखने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है लेकिन टीम के मांगे जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक आशीष दवाओं के लिए जरूरी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। ऐसे में टीम ने दवाओं को जब्त करने के साथ ही आरोपी आशीष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी पवन कुमार की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें