फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: फायरिंग मामले में घायल बलराज ने हिसार में उपचार के दौरान तोड़ा दम, बाइक सवार युवकों ने किया था हमला

Sun, 16 Jun 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अपनी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर बीघड़ रोड की तरफ आ रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी भी इसमें सवार थी। गाड़ी जैसे ही अपैक्स स्कूल से कुछ आगे ही निकली थी कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी को रूकवाकर बलराज पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में शनिवार शाम को एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने क्रेटा गाड़ी को रूकवाकर बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली को छाती गोली लग गई थी जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई थी। घायल को उपचार के लिए हिसार में भर्ती करवाया था। लेकिन रविवार सुबह दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम हिसार रवाना हुई है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अपनी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर बीघड़ रोड की तरफ आ रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी भी इसमें सवार थी। गाड़ी जैसे ही अपैक्स स्कूल से कुछ आगे ही निकली थी कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी को रूकवाकर बलराज पर फायरिंग कर दी। जिससे उसे गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसकी पत्नी भी साथ बैठी थी, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। घटना के दौरान ही युवक ने गाड़ी से निकलकर दुकान में छिपकर जान बचाई थी । उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें