फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से पंखा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लहराड़ा के मंदिर से गांव के युवक ने पंखा चोरी कर लिया। पुलिस ने पुजारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तो आरोपी ने एक अन्य मंदिर में मूर्ति खंडित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 8 सितंबर को लहराड़ा स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी महेशचंद ने शिकायत दी थी कि लहराड़ा का रहने वाला साहिल उर्फ भैरव 7 सितंबर को मंदिर में आया था। वह मंदिर के स्टोर में रखा हुआ पंखा मांग रहा था। उसने बताया कि यह पंखा मंदिर की संपत्ति है। उसको नहीं दिया जा सकता है। पुजारी ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर में पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। मंदिर के गोदाम में रखा पंखा गायब था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भैरव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पंखा चोरी करने के साथ ही बंदेपुर के मंदिर में मूर्ति खंडित करना भी स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर 1 सितंबर को पंडित सुधाकर दूबे ने बताया था कि वह बंदेपुर में नहर कॉलोनी स्थित नवीन शिव मंदिर में पुरोहित हैं। वहां 30 जुलाई की रात को किसी ने मंदिर में चोरी करने के साथ ही मूर्ति खंडित कर दी थी। साथ ही सामान चोरी कर लिया था। मामले में भैरव को एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें