गोहाना (सोनीपत)। गांव सिवानका की बीपीएल बस्ती में झगड़े के दौरान अपने ही भाई की हत्या करने के आरोपी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव सिवानका निवासी लख्मी ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 अगस्त को रात करीब 10 बजे उसका बड़ा बेटा सुनील शराब के नशे में अपने छोटे भाई रवि व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसको लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया था। इस पर रवि ने चाकू से सुनील की सीने व सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी बेटे रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब एएसआई अनिल कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहा है कि रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।