फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों के आवास के बाहर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मशाल जुलूस निकाला

विज्ञापन
अग्रसेन चौक से जुलूस निकालकर राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर जातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। तालमेल कमेटी के आह्वान पर वह शुक्रवार को भाजपा विधायकों के आवास पर 24 घंटे के धरने पर बैठ गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अग्रसेन चौक से सेक्टर-15 तक जुलूस निकाला और राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर धरना दिया। शुक्रवार शाम उन्होंने विधायक आवास से लेकर सेक्टर-14 में सांसद रमेश कौशिक के आवास तक मशाल जुलूस निकाला। धरने पर पहुंचे विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचा दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए जल्द फैसला लिया जाएगा। गन्नौर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार की ओर से पीएम घोषणा को लागू नहीं किया जा रहा है। साथ ही सीएम द्वारा किए गए समझौते को लागू करने में अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की हड़ताल जारी है। उन्होंने 3 मार्च को चंडीगढ़ में विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी। इसमें प्रदेशभर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल होंगी। सीटू के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग मान लेनी चाहिए। इस दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरिप्रकाश, ऑल इंडिया किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन से ब्रह्म सिंह दहिया, एआईयूटीयूसी के नेता मास्टर बलबीर सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव पूनम, शीला, मास्टर अरविंद सिंह दलाल, मास्टर जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विधायक निर्मल चौधरी के आवास के बाहर डाला पड़ाव
गन्नौर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं ने शहर में एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से विधायक आवास तक पैदल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने विधायक निर्मल चौधरी के आवास के बाहर पड़ाव डाल दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों से आंदोलन में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी राहत कोष फंड भी जुटाया। इस दौरान किसान मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सिंह, सेवानंद शर्मा, विद्यावती, बबली, सरिता, अर्चना, रेशमा, रेखा, बाला, संतोष, अनीता व मोनिका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें