फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को साथी के घर ले जाकर किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने युवती का मोबाइल वापस देने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

युवती ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह निजी फैक्टरी में काम करती है। उसकी जान पहचान विनोद नाम के युवक से हुई थी। एक दिन विनोद ने उसका मोबाइल ले लिया था। उसके बाद जब वह मोबाइल लेने पहुंची तो युवक ने बताया कि मोबाइल उसके दोस्त के घर पर रह गया है। वह उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें