फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पूर्व कर्मी के पेन कार्ड को कंपनी खाते से जोड़कर लाखों के लेनदेन का आरोप, आयकर विभाग का आया था नोटिस

Sun, 20 Oct 2024 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

प्रगति नगर निवासी तरुण कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है कि उन्होंने सितंबर, 2017 से जनवरी 2018 तक गुरुग्राम में टीआर साहने ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी की थी। वह कंपनी में ईडीपी के पद पर थे। उन्होंने नौकरी के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व फोटो सहित अन्य कागजात दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के प्रगति नगर के रहने वाले युवक ने गुरुग्राम की कंपनी पर उनके पेन कार्ड का दुरुपयोग कर कंपनी के बैंक खाते में लिंक कराने के बाद लाखों रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को अब गुरुग्राम पुलिस को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रगति नगर निवासी तरुण कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है कि उन्होंने सितंबर, 2017 से जनवरी 2018 तक गुरुग्राम में टीआर साहने ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी की थी। वह कंपनी में ईडीपी के पद पर थे। उन्होंने नौकरी के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व फोटो सहित अन्य कागजात दिए थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का बैंक खाता सेक्टर 54 गुरुग्राम में है। उनको जानकारी दिए बिना उनका पेन नंबर कंपनी के बैंक खाते में लिंक करा दिया गया। उनके पेन कार्ड का गलत प्रयोग करते हुए वर्ष 2018 से 2020 तक उनके पेन कार्ड से लिंक बैंक खाते में काफी लेन देन किया गया।

आयकर विभाग का नोटिस मिलने पर लगी जानकारी
प्रदीप का आरोप है कि उनकी जानकारी में लेनदेन का मामला नहीं था। उसे आयकर विभाग का नोटिस मिला तो जांच करने पर पता चला कि उनके नाम पर भारी लेनदेन किया गया है। उन्होंने बैंक की शाखा में जाकर पूछताछ की तो बताया गया कि उनका पेन कार्ड करंट अकाउंट से लिंक था। बैंक वालों ने उनकी डिटेल देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें लगातार आयकर विभाग से नोटिस मिलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर शिकायत देकर जीरो एफआईआर दर्ज कराई
प्रदीप का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी गई। जिसके बाद मामले की जांच कर एसीपी स्तर के अधिकारी ने कार्रवाई के लिए लिखा। अब सोनीपत सिटी थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें