फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद गोहाना में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में दो महीने बाद कोरोना का एक संक्रमित केस मिला है। महिला मेडिकल कॉलेज से हुई आरटीपीसीआर जांच में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इस पर संक्रमित मरीज ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आए पांच परिजनों की आरटीपीसीआर जांच करवाने के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह के अनुसार बुधवार को आरटीपीसीआर टेस्ट के 81 सैंपल लिए गए थे। उन्हें हर रोज की तरह जांच के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया था। वीरवार को सैंपलों की रिपोर्ट आई तो एक केस पॉजिटिव पाया गया। डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक गोहाना शहर का रहने वाला है। वह दिल्ली किसी काम से गया था। वहां से लौटने पर उसने आरटीपीसीआर जांच करवाने के लिए स्वयं सैंपल दिया। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उसकी हालत स्थिर है और उसने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उसकी पत्नी और बेटी सहित पांच परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उनके अनुसार करीब दो महीने बाद गोहाना में कोरोना का मरीज मिला है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि शादियों में अधिक भीड़ नहीं करें और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें