फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद व्हाट्सएप कॉल कर युवती ने बनाया अश्लील वीडियो, 1.08 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली स्थित एक रेजीडेंसी में रहने वाले ठेकेदार से एक महिला ने अन्य के संग मिलकर 1.08 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला ने पीड़ित ठेकेदार की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली स्थित एक रेजीडेंसी में रहने वाले ठेकेदार ने बताया कि उसके पास एक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट (दोस्ती के लिए आवेदन) आई थी। उसने महिला की रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। उसकी महिला से फेसबुक पर बातचीत होने लगी। एक दिन महिला की वीडियो कॉल आई। महिला ने उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वह उसे यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी देने लगी। जिससे वह समाज में बदनामी फैलने की वजह से डर गया। उसने महिला के अकाउंट में 1 लाख 8 हजार रुपये भेज दिए। महिला उसके बाद भी उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रही थी। इसी वजह से उसने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के मोबाइल नंबर व अकाउंट नंबर की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें