फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासन जरूरतमंद परिवारों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआ के बीपीएल परिवारों की ओर से लघु सचिवालय परिसर में 72 दिन से 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। सरकार व प्रशासन की ओर से उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते सोमवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रशासन जरूरतमंद परिवारों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन


100-100 गज के प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे। पांच दिन के कार्य में करीब ढाई महीने लगा दिए। ग्रामीण सांसद से लेकर विधायक तक अपनी गुहार लगा चुके हैं। सुनवाई न होने के चलते ग्रामीण कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं। जिला पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह जिला परिषद की आगामी बैठक में काले कपड़े पहनकर प्रशासन का विरोध करेंगे। अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए जनसमस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। इस दौरान भोला, रमेश, प्रदीप, संदीप, राजबीर समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें