फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मानव सेवा ट्रस्ट ने 250 लोगों को वितरित किए कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मकर संक्रांति पर मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमित अलख और सचिव राकेश शर्मा के नेतृत्व में 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए। अध्यक्ष सुमित अलख ने यह सुनिश्चित किया कि कंबल उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की गई और उन्हें कंबल प्रदान किए गए। सम्मानित अतिथि के तौर पर तारा चंद गांधी उपस्थित हुए। इस दौरान गौतम सचदेवा, विजय मलिक, कृष्ण पाल शर्मा, यशपाल डुडेजा, महेंद्र पाल वशिष्ठ, एमजी रंजन, आरपी हुड्डा, सुनील मुसाफिर एवं विनय सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें