कविता जैन के घर पहुंचे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी।
- फोटो : संवाद
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले राजीव जैन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी मनाने में कामयाब रहे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन पार्टी का अहम हिस्सा है। दोनों रास्ता बदलने की कोशिश करेंगे तो मैं खुद उनके पास आ जाऊंगा। नायब सैनी से मुलाकात के बाद राजीव जैन ने नामांकन वापस लेने की बात कही है।
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने तीन माह पहले ही कांग्रेस छोड़कर आए मेयर निखिल मदान को टिकट दिया था। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव व कविता जैन ने बगावती सुर अपना लिए थे। कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था। उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान होने का अंदेशा था। जिसके बाद से उन्हें मनाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।