गोहाना। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने लाठ गांव के अड्डे पर हुए दोहरे हत्याकांड मामले में एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक जिले के गांव चुलियाना निवासी नवीन उर्फ भोलू है। उसे अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
15 सितंबर, 2023 को लाठ गांव निवासी मनजीत ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि गांव के अड्डे पर दो बाइक औऱ दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने उनके ताऊ के बेटे रमेश व दादा राजसिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने में दीपक, मोनू, अमित, धर्मपाल व अन्य शामिल थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मामले में एक और आरोपी नवीन उर्फ भोलू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है।