फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार से 13 पेटी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने खरखौदा के सोहटी गांव से कार से अवैध रूप से लाई जा रही 13 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी मूलरूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गांव बलदिया खान फिलहाल दिल्ली के अमन विहार निवासी भूपेंद्र है। इसके खिलाफ हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, रोहतक स्थित पुलिस स्टेशन में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, मिमारपुर चौकी में तैनात इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक खरखौदा से शराब लेकर उसे अवैध तरीके से दिल्ली लेकर जाने वाला है। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने सोहटी से कार सहित एक युवक को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 13 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये हैं। आरोपी ने अपनी पहचान भूपेंद्र के रूप में दी है। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दौरान टीम में एएसआई संदीप, मुकेश, एएसआई वजीर, हेड कांस्टेबल ब्रह्म प्रकाश, सत्यबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें