फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने, आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उससे दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया था।
विज्ञापन

महिला की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसकी 26 वर्षीय बहन शादीशुदा थी। उसकी बहन की सोशल मीडिया पर शादीपुर के दीपक से दोस्ती हो गई थी। दीपक करीब 11 माह पहले उसकी बहन को अपने साथ लेकर गया था। उस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वह वीडियो के आधार पर उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला के पास से सुसाइड नोट बरामद किया था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, ब्लैकमेल कर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें