फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खोले गए क्लीनिक में कराया गर्भपात, आरोपी एएनएम गिरफ्तार

विज्ञापन
क्लीनिक पर सील किए गए उपकरणों के दिखाती स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव पलड़ी खुर्द में एएनएम अपने घर में ही क्लीनिक चला रही थी। आरोप है कि वह महिलाओं का गर्भपात करवाती थी। मंगलवार सुबह एक महिला के गर्भपात के दौरान रक्तस्राव ज्यादा हुआ तो पीड़िता को लेकर परिजन नागरिक अस्पताल में लेकर आए। मामले से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। इसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर क्लीनिक पर छापा मारा। वहां से एमटीपी किट व गर्भपात के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण मिले। इस पर टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी व डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक महिला को रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण भर्ती किया गया था। जब उससे कारण पूछा गया तो उसने एमटीपी किट से गर्भपात करने की जानकारी दी। पीड़ित महिला के बयान रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस की मदद से क्लीनिक पर छापा मारा। वहां पर एमटीपी किट, दवा समेत कुछ उपकरण बरामद किए गए, जो गर्भपात में उपयोग किए जाते हैं। टीम ने इन सभी दवाओं और उपकरणों को जब्त कर क्लीनिक सील कर दिया है। राई थाना पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें