फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीते हुए कहासुनी में युवक की नुकीले हथियार से हत्या

विज्ञापन
गांव गिवाना में घटनास्थल का जायजा लेती एफएसएल व पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव गिवाना में रविवार रात को शराब पी रहे दोस्तों में कहासुनी के बाद एक युवक की नुकीले हथियार से सिर में वार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव सुबह गांव में ही सड़क किनारे पड़ा मिला। वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गिवाना निवासी राजकुमार (27) चालक था। उसके भाई देवेंद्र ने बताया कि राजकुमार रविवार शाम को घर से बाहर गया था। सुबह छह बजे उसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। देवेंद्र का आरोप है कि रविवार शाम को गांव का ही बिच्छू, मोटा, अनिल, आजाद, विजेंद्र, दीपक, मोला, रविंद्र, अनिल व राजकुमार ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद उनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सभी ने मिलकर राजकुमार की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी। उसके सिर में चोट भी मारी गई, तीन-चार चोट के निशान सिर पर बने हुए थे। इस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने वारदातस्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को अस्पताल पहुंचाया।
शव से कुछ दूरी पर मिली शराब की बोतल व अन्य सामान
देवेंद्र के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे उसने राजकुमार के पास फोन भी किया था। इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई। सोमवार सुबह उसके शव पड़े होने की सूचना मिली। देवेंद्र ने बताया कि राजकुमार के शव से कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते में शराब व पानी की बोतल, खाली गिलास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल व खाने-पीने का अन्य सामान पड़ा हुआ था। पुलिस ने सुबूत के तौर पर उन्हें जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव गिवाना में युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वारदातस्थल का जायजा लेने के बाद उसके भाई के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें