फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ने पर जीआरपी टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करेवड़ी में निवर्तमान सरपंच की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने गई जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के थाना प्रभारी की टीम पर आरोपी के परिजनों व पड़ोसियों ने हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मारपीट करने के साथ वर्दी फाड़ दी और आरोपी को मौके से भगा दिया गया। मोहाना थाना पुलिस ने जीआरपी थाना प्रभारी के बयान पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ करेवड़ी में रेलवे लाइन के पास हुई नरेश की हत्या के मामले में रविवार शाम को आरोपी गांव के ही मोहित उर्फ सीटू को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस टीम ने गाड़ी को आरोपी के घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर की छत पर चढ़कर कूदकर भाग गया। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उसे पकड़कर उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के पास ले आई। थाना प्रभारी का आरोप है कि इस पर आरोपी की मां बाला, उसकी बहन, ताऊ की लड़की, पड़ोसी युवक जितेंद्र व एक अन्य के साथ दो महिलाएं भी आ गईं। वे आते ही पुलिस टीम को अपशब्द बोलने लगे। साथ ही मोहित भी उन्हें अपशब्द बोलने लगा और लात-घूंसे मारने लगा। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। सिपाही प्रवीन की वर्दी फाड़ दी गई। आरोपियों ने मोहित को छुड़वाकर भगा दिया। इसके बाद अन्य आरोपी भी भाग गए। महाबीर सिंह ने मामले की शिकायत मोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
22 मई की देर शाम की गई थी निवर्तमान सरपंच की हत्या
करेवड़ी गांव में 22 मई को रेलवे लाइन के पास निवर्तमान सरपंच नरेश की 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया था कि चुनावी रंजिश के चलते हत्या कन्नू गैंग के गुर्गों ने करवाई है। उसने हत्या के षड्यंत्र में कन्नू की मां पर भी मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
जीआरपी थाना प्रभारी ने शिकायत दी है कि उनकी टीम ने हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ा था। आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर आरोपी को भगा दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें