फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने वाले युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव आनंदपुर झरोठ में शादी समारोह के दौरान अपना मनपसंद गाना बजाने के लिए हुए विवाद में डीजे चला रहे युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उसे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-छह निवासी शशि ने पुलिस को बताया कि वह शादियों में डीजे चलाता है। वह आनंदपुर झरोठ में शादी की बुकिंग पर गया था। इस दौरान जब वह गाने बजा रहा था तो कुछ युवक उसके पास शराब पीकर पहुंचे और वह अपना-अपना गाना पहले बजाने की जिद करने लगे। इसी बीच उसके द्वारा गाना बजाने पर कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही गुरुमुख, गोपाल व गोपाल कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी धारदार हथियार से उस पर वार किए। घायल की शिकायत पर झरोठ चौकी पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें